Bokaro News: बीबीएम बीएड कॉलेज में नव नामांकित प्रशिक्षुओं का स्वागत
बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: बीबीएम बीएड कॉलेज के सभागार में बुधवार को सत्र 2026-28 के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का परिचय सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध समिति के अध्यक्ष गजाधर महतो और सचिव अजित प्रसाद महतो ने वीर शहीद विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. कुमुद रंजन ने विद्यार्थियों को कॉलेज के नियम, अनुशासन और नियमित कक्षा में उपस्थित रहने की जानकारी दी। वरिष्ठ प्रशिक्षुओं ने पुष्प एवं स्वागत गीत से नए विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। रामेश्वर महतो और भूषण चंद्र महतो ने शिक्षा, समय के सदुपयोग और आदर्श शिक्षक बनने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ग्रेजुएट कॉलेज में बीएड सत्र 2026-28 के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.