बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के अंतर्गत बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में गुरुवार को 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संकल्प समारोह के दौरान अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करना था। समारोह में अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रशासनिक प्रभारी, सहायक महाप्रबंधक और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिशासी निदेशक ने सफाई कर्मचारियों ...