बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: राष्ट्रवादी इस्पात मजदूर संघ की बैठक सेक्टर-9 स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में संघ के महामंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव रणधीर सिंह ने बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के कुछ डॉक्टरों पर निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजीएच के कुछ डॉक्टर हृदय रोग के मरीजों को कथित रूप से गुमराह कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराते हैं और इसके एवज में मोटा कमीशन लेते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी अस्पताल एमडी इंडिया से मनमानी राशि वसूलते हैं, जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसकी जानकारी पारदर्शी तरीके से नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि बोकारो के कुछ निजी अस्पतालों ने रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों में भी अपनी शाखाएं खोल रखी हैं। चेतावनी दी कि यदि इस...