बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि । बैंक ऑफ इंडिया, कसमार शाखा की ओर से गुरुवार को गर्री पंचायत सचिवालय के सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्री पंचायत की मुखिया गीता देवी एवं बैंक ऑफ इंडिया के कसमार शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित महिलाओं व खाताधारकों को संबोधित करते शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कई तरह की डिपॉजिट स्कीम चलाई जा रही है। जिसके माध्यम से ग्राहक अपनी बचत की राशि को जमा कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक की विभिन्न डिपॉजिट स्कीम के अलावा शेयर बाजार में भी ग्राहक पैसा लगाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की प्...