बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र की आंतरिक सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने संयंत्र परिसर में चोरी करते दो आरोपियों को पकड़कर माराफारी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपये मूल्य का 120 किलो कॉपर स्क्रैप बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतनपुर निवासी राहुल तिग्गा और अमन तिग्गा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बोकारो इस्पात संयंत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीआईएसएफ ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए माराफारी पुलिस को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गोरौल में चोरी का 878 किलो एल्यूमीनियम स्क्रैप बरामद, दो धराया ...