बोकारो, अक्टूबर 28 -- लूब्रिकेंट खपत घटाने और तेल की गुणवत्ता सुधारने पर जोर Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र में लूब्रिकेंट की खपत में 20 प्रतिशत कमी लाने और हाइड्रोलिक तेल की स्वच्छता का स्तर बेहतर करने के उद्देश्य से मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में एक दिवसीय परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संयंत्र के विभिन्न विभागों के 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का लक्ष्य हाइड्रोलिक तेल के एनएएस स्तर को 12 से घटाकर 5 तक लाना, उपकरणों में बार-बार आने वाली समस्याओं के मूल कारणों की पहचान करना और स्थायी सुधारात्मक उपाय अपनाना था। इसका उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षित संचालन, लागत में कमी और उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ा...