बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में अप्रेंटिस पास विस्थापितों को नियोजन देने की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ सह विस्थापित संगठन की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। टू टैंक गार्डेन में चल रहे आंदोलन में 106 विस्थापित शामिल हुए। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने कहा कि नियोजन की मांग को लेकर बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के साथ कई बार त्रिपक्षीय वार्ता हो चुकी है। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में चरणबद्ध तरीके से नियोजन देने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इससे विस्थापितों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बीएसएल में नियोजन की मांग पर 106 विस्थापित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे उन्होंने कहा कि जब तक नियोजन ...