बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) व एचआर विभाग की टीम ने शुक्रवार को आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए गए और उनकी सुविधाओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। आश्रम अध्यक्ष अंजनी कुमार रूपक ने बताया कि स्थान की कमी के कारण समाज के उपेक्षित व बेसहारा बुजुर्गों को आश्रय देने में परेशानी हो रही है। उन्होंने सेक्टर क्षेत्र में उपयुक्त आवासीय स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया। निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस दिशा में प्रबंधन की ओर से हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। मौके पर उपाध्यक्ष पंडित सत्य नारायण शर्मा, सचिव चंदन जायसवाल, दिवाकर सिंह, माया राय, धर्मवीर बंसल सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों...