बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के सतर्कता विभाग की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 एवं तीन माह के विशेष निवारक सतर्कता अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' के तहत कॉन्ट्रैक्ट सेल (नॉन-वर्क्स) में संवादात्मक बैठक हुई, जबकि डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-12ई में हिंदी भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कॉन्ट्रैक्ट सेल की बैठक में निविदा दस्तावेजों की अस्पष्टताओं, कार्य निष्पादन की चुनौतियों और प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर जवाबदेही और अनियमितताओं की रोकथाम के प्रति प्रतिबद्धता जताई। स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिंदी भाषण ...