बोकारो, जुलाई 2 -- Bokaro News: बोकारो वरीय संवाददाता। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों के कल्याण, सहभागिता और कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आरएमएचपी विभाग में "स्पर्श वेलफेयर वॉक: केयर एंड कनेक्ट" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों को समझना, उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं का आकलन करना तथा आवश्यक सुधारों एवं नई पहलों की संभावनाओं की पहचान करना है। वेलफेयर वॉक का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। उनके साथ आरएमएचपी, सीईडी और मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागों की टीम ने आरएमएचपी के विभिन्न कार्यस्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों और ठेका...