बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: 9 महीने पूर्व कसमार थानाक्षेत्र के खुदीबेड़ा स्थित बीएसएनएल टावर से 68 बैटरियों की चोरी के मामले में कसमार पुलिस को सफलता मिली है। शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कसमार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रामगढ़ जिले के गोला थाना के मुरपा गांव से इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अशोक यादव (पिता कुलदीप यादव) को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी साथ हीं अपराधकर्मी के स्वीकारोक्ती बयान के आधार पर कांड में चोरी गये कुल चार बैटरी को बरामद किया गया है। कांड मे संलिप्त अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी एवं शेष बचे बैट्री का बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी अशोक यादव ने बताया कि इस कांड में उनके मुख्य साथी ने बाकी बैटरियों को बेच द...