बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 अंतर्गत पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों के बीएलओ के साथ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान केंद्र संख्या 224 से 296 तक के सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक तथा गठित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य बैठक में बीएलओ को प्रपत्र-6, 7 एवं 8 भरने, दावा-आपत्ति प्राप्त करने तथा मतदाता सत्यापन से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अंचल अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं का 2003 की मैपिंग से लिंक नहीं होने के बावजूद एन्यूमरेशन फॉर्म भरा गया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएलओ को निर्देश दिया गय...