बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: करगली। सीसीएल सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बीएंडके स्थित कौशल विकास केंद्र में रविवार को जीएम संजय कुमार झा के नेतृत्व में कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह की देखरेख में कैरम और चेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रबंधन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिकता एवं पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- Purnia News: शपथ से नुक्कड़ नाटक तक, पावरग्रिड ने जगाई ईमानदारी की अलख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...