बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है। पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को तत्काल दूर करने के लिए शुक्रवार से विशेष कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया जाएगा। यहां दिन-रात बिजलीकर्मियों की तैनाती रहेगी। किसी भी क्षेत्र से बिजली गुल होने, तार टूटने, ट्रांसफार्मर में खराबी या अन्य तकनीकी समस्या की शिकायत मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचेगी और समस्या का समाधान करेगी। बिजली विभाग ने शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कर्मचारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत संबंधित क्षेत्र के तकनीकी कर्मियों को अलर्ट रहने और आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। सभी सब स्टे...