बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: बेरमो की व्यावसायिक मंडी जरीडीह बाजार स्थित भामाशाह भवन में बुधवार को जरीडीह पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के ग्रामीणों और व्यवसायियों की संयुक्त बैठक की गई। अध्यक्षता दोनों पंचायतों की मुखिया कंचन देवी एवं देवंती देवी ने संयुक्त रूप से की। सीसीएल द्वारा दोनों पंचायतों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, झारखंड सरकार की अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार, स्मार्ट मीटर हटाने तथा दोनों पंचायतों में गहराए पेयजल संकट के समाधान को लेकर 1 सितंबर को सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग ठप कर चक्का जाम आंदोलन सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि आंदोलन के दिन सभी व्यवसायी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर चक्का जाम आंदोलन में सड़कों पर उतरेंगे। कहा कि जरीडीह पूर्वी और पश्चिमी पंचायत सीसीएल के पोषक क...