बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: बेरमो कोयलांचल के सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत खासमहल, कुरपनिया, संडे बाजार, गांधीनगर एवं चलकरी कॉलोनी में पिछले करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कामगारों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ऐसे में कामगारों एवं ग्रामीणों ने बुधवार को खासमहल सब स्टेशन पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। तब प्रबंधन की ओर से विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन नियमित एवं निर्बाध बिजली नहीं मिलने को लेकर नाराजगी बनी रही। इस दौरान श्रमिक नेता टीनू सिंह ने कोनार-खासमहल परियोजना के विद्युत अभियंता नीरज कुमार एवं बोकारो कोलियरी के विद्युत अभियंता चंदन कुमार से बातचीत कर कॉलोनी क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने तथा नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। कहा कि विद्युत व्यवस्थ...