Bokaro News: बिजली अधिकारी बन 99 हजार की ठगी
बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। आईईएल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने बिजली विभाग का अधिकारी बनकर एक व्यवसायी को बिजली बिल कम कराने का झांसा दिया। ठग ने पहले लिंक के माध्यम से 10 रुपये का भुगतान कराया और इसके बाद कथित रूप से मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर बैंक खाते से कुल 99 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित की पहचान गवर्नमेंट कॉलोनी, आईईएल निवासी संत कुमार यादव के रूप में हुई है। वे आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज एवं आइसक्रीम की दुकान चलाते हैं। बिजली बिल कम कराने का दिया झांसा संत कुमार यादव के अनुसार, शुक्रवार शाम उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने कहा कि उनके बिजली मीटर में 200 यूनिट से अधिक की रीडिंग आ रही है, जिसके कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.