Bokaro News: बाल विवाह व तस्करी रोकने को बुंडू में जागरूकता कार्यक्रम
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। सहयोगिनी संस्था ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क के सहयोग से मंगलवार को बुंडू पंचायत सचिवालय और पेटरवार थाना परिसर में बाल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि पंचायत को पूर्ण रूप से बाल हितैषी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य को लेकर पंचायत स्तर पर कार्य जारी है। पेटरवार थाना परिसर में बाल विवाह और बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता सत्र हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाल विवाह उन्मूलन का संकल्प लेते हुए शपथ ली। सहयोगिनी संस्था की कोषाध्यक्ष सूरजमनी देवी ने कहा कि नेटवर्क के माध्यम से बाल विवाह और बाल तस्करी के खिलाफ देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.