बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: बालीडीह व चास पुलिस ने शनिवार को मारपीट के अलग अलग मामलों में तीन प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया है। कुर्मीडीह निवासी नाज़िया परवीन के लिखित शिकायत पर बालीडीह पुलिस ने साथ रहने वाले पारिवारिक सदस्यों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि इस वर्ष अगस्त माह में उसकी शादी होने के बाद वह अपने पति के साथ कुर्मीडीहः स्थित मकान में रह रही है, जहां उसके भैसुर व अन्य पारिवारिक सदस्य भी रहते हैं। एक दिन अचानक सभी कमरे में घुस आए और जबरन उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति बचाव में आए, तो लोहे के रड से मारकर सिर फाड़ दिया। पीड़िता की आशंका है कि आरोपी उसे व उसके पति को जान से मारकर संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इधर चास पुलिस ने पिंडराजोड़ा निवासी गणेश चंद्र महतो के लिखित शिकायत पर चास बा...