बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह ओपी क्षेत्र के गोरा बालीडीह स्थित एक दुकान में छापेमारी कर 72 बोतल अवैध बीयर बरामद किया गया है। साथ ही नशे के कारोबारी जितेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने रविवार को ओपी प्रभारी आनंद आजाद के साथ प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी। सूचना को सत्यापित करने के बाद गोरा बालीडीह में घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई है। एसपी नाथु सिंह मीणा के नशे के खिलाफ अभियान के तहत लगातार सूचना पर आधारित कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील किया कि वो ऐसी कोई भी सूचना थाने को या डायल 112 पर साझा कर अभियान का हिस्सा बन सकते है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया...