बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: तेनुघाट/खेतको, प्रतिनिधि। बारिश के लिए प्रसिद्ध सावन का महीना ने अब जाकर अपना रंग दिखाना शुरू किया। इससे जहां किसानों में धनरोपनी को लेकर खुशी है तो दूसरी ओर जगह-जगह जमाव से विभिन्न तरह की समस्याओं से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार को तो अहले सुबह से ही शुरू बारिश शाम तक करीब-करीब लगातार जारी रही। इससे औद्योगिक प्रतिष्ठान सीसीएल, बीसीसीएल, डीवीसी व टीटीपीएस में कामकाज पर जितना हो सके, असर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों में भी उपस्थिति पर असर पड़ा। बाजार प्रभावित हुए। लोग घरों से कम निकले। वहीं निचले इलाकों में पानी घुसा। आवागमन की समस्या आई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पतरातू डैम का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंचा, सुरक्षा के लिए दो फाटकों को ...