बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सेक्टर-9 महुआर स्थित नव प्राथमिक विद्यालय बद्री कॉलोनी की स्थिति खराब हो गई है। स्कूल की दीवारों से पानी पसीजने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दीवारों से लगातार पानी रिसने के कारण कई जगह प्लास्टर उखड़ने लगा है। बारिश का पानी कमरों की दीवारों के रास्ते अंदर आने से बच्चों को बेंच खिसकाकर बैठना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सलीम अंसारी ने बताया कि कई जगह छत का प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। स्कूल के अनुरक्षण को लेकर विभाग को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

27 बच्चों पर सिर्फ एक शिक्षक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कुल 27 छात्र-छ...