बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: तेनुघाट, प्रतिनिधि। बेरमो में बारिश ने मानो कई सड़कों की पोल खोलकर रख दी है। ज्यादा नारकीय स्थित ग्रामीण क्षेत्रों की हो गई है। अलगड्डा पंचायत में भी मुख्य सड़क की हकीकत सामने आई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बारिश में ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों का हाल और बुरामुख्य सड़क की बदहाल स्थिति पंचायत भवन तक जाने वाली कच्ची सड़क आज पूरी तरह बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और भरा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यह सिर्फ एक सड़क नहीं है बल्कि इसी एक रास्ते पर पंचायत की रीढ़ टिकी है। सरकारी विद्यालय मध्य विद्यालय अलगड्डा और निजी विद्यालय डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं रोज इसी रास्ते से आते-जाते हैं। ऐसे में इन्हे परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सरकारी अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी इला...