बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीण इलाकों की सड़कों की स्थिति बदतर कर दी है। कई प्रमुख ग्रामीण सड़कें कीचड़, जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण तालाब जैसी नजर आने लगी हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Pakur News: सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान हैं हाथीमारा राय टोला के ग्रामीणसड़क की स्थिति गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कई सड़कें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बारिश के पानी से गड्ढे भर जाने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए इन रास्तों से गुजरना जोखिम भरा बन गया है। सबसे अधिक परेशानी पेटरवार के ...