बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीण सड़कों की हालत बद से बदतर कर दी है। कई प्रमुख ग्रामीण सड़कें कीचड़, जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण तालाब जैसी नजर आने लगी हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

सड़क की बदहाली बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेटरवार के मंझली से अरजुवा तक जाने वाली लगभग 10 किलोमीटर लंबी मुख्य ग्रामीण सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। इस सड़क से कई गांवों की शाखा सड़कें जुड़ी हुई हैं...