बोकारो, जुलाई 7 -- Bokaro News: बोकारो। चास थाना क्षेत्र स्थित टाटा-धनबाद हाईवे पर मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने एक एलआईसी एजेंट की बाइक की डिक्की तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये उड़ा लिए। घटना जोधाडीह मोड़ के पास जाम के दौरान हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चंदनकियारी के खेमारबेंदी निवासी 60 वर्षीय एलआईसी एजेंट दिनेश चंद्र झा ने दोपहर करीब 12 बजे जोधाडीह मोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 3.50 लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने रुपये एक प्लास्टिक के थैले में रखकर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए और घर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में चटर्जी स्वीट्स के समीप जाम लगने के कारण उन्हें बाइक धीमी करनी पड़ी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने डिक्की का लॉक तोड़कर रुपये से भरा थैला निकाल लिया और फरार हो गए। घटन...