बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार। बेरमो के प्रखंड के जरीडीह बाजार स्थित शहीद पार्क के समीप निर्माणाधीन जलमीनार के ऊपरी हिस्से में लगी सेंटरिंग का एक बड़ा बांस अचानक नीचे गिर गया। बांस पास स्थित इकबाल टेलर दुकान की छत तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। घटना के दौरान दुकान में बैठे दर्जी आफताब बाल-बाल बच गए। बताया कि जलमीनार का निर्माण कार्य करीब दो वर्षों से अधर में लटका हुआ है। निर्माण के दौरान संवेदक द्वारा सेंटरिंग के लिए लगाए गए बांस को अब तक नहीं हटाया गया है। बताया कि तेज हवा या बारिश के दौरान ये बांस अक्सर नीचे गिरते रहते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बारिश ने किया बेहाल, बैरंग लौट रहे दिहाड़ी मजदूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...