बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: जरीडीह प्रखंड की खूंटरी पंचायत के ठाकुरटांड़ गांव में पंचायत मद से निर्मित ग्रामीण जलमीनार जर्जर हो गई है। टंकी के नीचे ग्रामीणों ने बांस का खंभा लगाकर किसी तरह इसे सहारा दिया है। ग्रामीणों के अनुसार टंकी के शेड में लगा लोहे का एंगल जंग लगने के कारण टूट गया है। भीम महली, डेगलाल महतो, सुखदेव, कामदेव व संतोष ने बताया कि बांस के सहारे टंकी को गिरने से बचाया जा रहा है। इसी जलमीनार से पूरे गांव में पेयजल की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर टंकी की जानकारी मुखिया लीलावती देवी व वार्ड सदस्य को दी गई है। समय रहते इसकी मरम्मत नहीं हुई तो जलमीनार गिरने से पेयजल संकट गहरा सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...