Bokaro News: बरसात में नहीं होगी लंबी बिजली कटौती, चास के शहरी-ग्रामीण फीडरों में बन रहे विशेष कट प्वाइंट
बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति को अधिक भरोसेमंद और निर्बाध बनाने के लिए चास बिजली विभाग ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कट प्वाइंट और स्विचिंग प्वाइंट विकसित करने का अभियान तेज कर दिया है। तेज आंधी, बारिश और पेड़ों की टहनियां गिरने से होने वाले फाल्ट की समस्या को देखते हुए फीडर लाइनों को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित किया जा रहा है, जिससे किसी एक स्थान पर खराबी आने पर पूरे इलाके की बिजली बंद नहीं करनी पड़ेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले किसी फीडर के अंतिम छोर पर भी तार टूटने, शॉर्ट-सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी होने पर पूरे फीडर या सब-स्टेशन की बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़ती थी। इससे हजारों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद तकनीकी टीम केवल प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.