बोकारो, जुलाई 12 -- Bokaro News: कथारा, प्रतिनिधि। केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में स्वांग स्थित गांधीग्राम बस्ती में बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव एवं परिवार नियोजन के महत्व विषय पर घर घर जाकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई महत्वपूर्ण दिवसों में भी समुदाय को जागरूक बनाने का कार्य कर रही है। स्वयं सेवक सामुदायिक सेवा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया विश्व जनसंख्या दिवस हमें याद दिलाता है कि जनसंख्या का सही संतुलन न केवल पर्यावरण के संरक्षण के लिए, बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता को सुधारने के लिए भी बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: ...