Bokaro News: बड़की पुन्नू-रजरप्पा मार्ग पर 35 हाथियों का झुंड सक्रिय
बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। बड़की पुन्नू-रजरप्पा मुख्य मार्ग पर करीब 35 हाथियों का झुंड सक्रिय है। इसे देखते हुए प्रशिक्षु डीएफओ संदीप शिंदे ने ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने की अपील की है। हाथियों के झुंड की मौजूदगी से क्षेत्र में संभावित खतरे को देखते हुए लोगों को उक्त मार्ग पर आवागमन से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, लोगों को हाथियों के झुंड के नजदीक जाने, सेल्फी लेने या तस्वीर खींचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हाथियों को पत्थर मारने, शोर मचाने या पटाखे फोड़ने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे हाथी आक्रामक हो सकते हैं।ग्रामीणों से शाम और रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने तथा खेतों और सुनसान इलाकों में जाने से बचने की अपील की गई है। हाथियों की गति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.