बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए वर्ल्ड ग्रीन लाइन संस्था की ओर से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाया। रंगोली के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने तथा प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का आह्वान किया गया। बच्चों ने रंगों के जरिए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को उकेरा। इस रचनात्मक आयोजन में श्रुति प्रामाणिक, शुभम कुमार सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था ने अधीकृत लोगों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और बच्चों में प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित करना था। बच्चों ने रंगोली के माध्यम से सुरक्षित और हरित दिवाली मनाने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...