बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया योजना के तहत बुंडू पंचायत के अधीन राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं के बीच शुक्रवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर साइकिल का वितरण किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत 93 छात्र-छात्राओं को बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की ओर से साइकिल का वितरण किया गया।  इस मौके पर मुखिया ने कहा कि यह केवल एक साइकिल नही है, बल्कि छात्र-छात्राओं के लिए यह साइकिल एक उन्नति का पहिया है। दूर दराज से आने वाले छात्र- छात्राओं के लिए यह साइकिल आगे चलके मील का पत्थर साबित होगा। यह भी पढ़ें- 9 विद्यालयों के 198 छात्र-छात्राओं के बीच हुआ साइकिल का वितरण विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वा...