Bokaro News: बगदा में सामाजिक नाटक पराजय का हुआ मंचन, उमड़ी भीड़
बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के बगदा में जय भवानी क्लब की ओर से सोमवार रात सामाजिक नाटक 'पराजय' का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति ने गांव की करीब सात दशक पुरानी नाट्य परंपरा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से जारी नाट्य मंचन की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। सपेरों और राजाओं के संघर्ष पर आधारित नाटक में सुरेंद्र प्रजापति, सिद्धेश्वर प्रजापति, समीर कुमार भट्टाचार्य, मिथलेश पांडेय, रौशन सिंह, फागु महतो व भूषण महतो ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। महिला पात्रों में अंकिता कुमारी और मनीषा कुमारी ने अभिनय किया। निर्देशन सुधीर स्वर्णकार ने किया। मंचन से पूर्व दिवंगत कलाकार कृष्ण किशोर कपरदार 'गुड्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.