बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार और कसमार प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक गुरुवार को पेटरवार स्थित विवाह मंडप में पंचानन महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के चर्चित नेता मंगल सिंह ओहदार और वरिष्ठ श्रमिक नेता शफीक खान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए जोरदार आंदोलन करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी एवं भाकपा के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नौ सितंबर 2026 को तेनुघाट में पेयजल की मांग को लेकर हुए जनप्रदर्शन के बाद विभागीय मंत्री ने रांची में बैठक कर 15 दिनों के भीतर तेनुघाट प्रमंडल की सभी लंबित और बंद जलापूर्ति योजनाओं का काम शुरू कराने का निर्णय लिया था। लेकिन ए...