बोकारो, अगस्त 27 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास-चंदनकियारी क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पिछले तीन माह से पिंड्राजोरा, बरमसिया समेत प्रमुख स्थानों पर बने वन विभाग के चेकपोस्ट बंद पड़े हैं। वहीं वन क्षेत्र पदाधिकारी का पद भी करीब तीन माह से प्रतिनियुक्ति पर रहने के कारण निगरानी और कार्रवाई प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। चेकपोस्ट बंद रहने का लाभ अवैध लकड़ी कारोबारियों को मिलने का स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निगरानी कमजोर होने से लकड़ी लदी गाड़ियां बेरोकटोक क्षेत्र से गुजर रही हैं। लोक विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कहा कि मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बंद चेकपोस्ट तत्काल चालू कराने और अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवा...