Bokaro News: बंगला जातरा 'मेघ मुक्तो आकाश' में दिखा पारिवारिक रिश्तों का बिखराव
बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: चंदनकियारी। चंदनकियारी हटिया स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर में मां तारा ऑपेरा की ओर से कोलकाता के कलाकारों ने बंगला जातरा 'मेघ मुक्तो आकाश' का शानदार मंचन किया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के जरिए वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों, नैतिक मूल्यों के पतन और पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। नाटक में दिखाया गया कि किस तरह दूसरों के बहकावे, गलतफहमियों और धन के लालच में एक हंसता-खेलता परिवार बिखर जाता है। संपत्ति के स्वार्थ में बेटा अपनी मां को वृद्धाश्रम भेज देता है और छोटे भाई का विरोध उसे दुश्मन बना देता है। यहां तक कि बड़ा भाई उसकी हत्या की साजिश रचता है। आयोजन में विनय कुमार लिम्का, सुशांत मुखर्जी, भवतोष महथा, विनोद भगत सहित अन्य का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.