Bokaro News: फोरलेन किनारे अवैध डीजल-पेट्रोल गोदाम में लगी भीषण आग
बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना क्षेत्र में फोरलेन किनारे संचालित अवैध डीजल-पेट्रोल गोदाम में शनिवार सुबह करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण होने के कारण आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। घटना की सूचना पर जरीडीह पुलिस की मौजूदगी में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि उक्त गोदाम में अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल का भंडारण कर ब्लैक में बिक्री की जाती है। स्थानीय मुखिया आनंद महतो ने भी यहां अवैध पेट्रोलियम कारोबार संचालित होने की बात कही। वहीं, जैनामोड़ चैंबर अध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन की कथित मिलीभगत के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.