Bokaro News: फोन-पे की केवाईसी हटाने के नाम पर महिला से तीन हजार की साइबर ठगी
बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के कोनारबेड़ा गांव की एक महिला साइबर ठगों के झांसे में आकर तीन हजार रुपये गंवा बैठी। ठग ने फोन-पे खाते में कथित केवाईसी लगे होने का डर दिखाकर ओटीपी हासिल किया और खाते से रुपये निकाल लिए। मामले को लेकर पीड़िता ने पेटरवार पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, कोनारबेड़ा निवासी मीरा देवी ने पेटरवार थाना में आवेदन देकर बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को फोन-पे से जुड़ा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके फोन-पे खाते में केवाईसी लग गया है, जिसे तत्काल हटाना जरूरी है। ठग ने यह भी कहा कि यदि वे केवाईसी हटवाना चाहती हैं तो उनके मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को बताना होगा। पीड़िता ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.