बोकारो, अगस्त 23 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। प्लांट स्थित फेरो स्क्रेप प्राइवेट लिमिटेड के यूनिट कार्यालय में जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व में कंपनी में कार्यरत करीब 550 मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूनिट प्रमुख को 8 से 10 सितंबर तक हड़ताल का नोटिस दिया गया।

प्रदर्शन का कारण महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि जब कंपनी केंद्र सरकार के अधीन थी, तब तत्कालीन इस्पात मंत्री स्व. रामविलास पासवान ने अक्टूबर 2009 में सेल के प्रत्येक प्लांट में कार्यरत ठेका कर्मियों को अतिरिक्त कल्याणकारी भत्ता (एडब्ल्यूए) के रूप में प्रतिमाह 1000 रुपये देने की घोषणा की थी। एफएसएनएल को छोड़कर अन्य ठेका कर्मियों को इसका लाभ मिलने लगा। अक्टूबर 2017 में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये और बाद में 2500 रुपये प्रतिमाह क...