बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। युवा व्यवसायी संघ के प्रधान कार्यालय के नीचे स्थित कामेश्वर शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी 37वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनकी धर्मपत्नी ज्ञानती शर्मा एवं सुपुत्र पुष्कर शर्मा उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, सचिव राकेश मालाकार एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राजा सहित बाजार के अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि स्व कामेश्वर शर्मा फुसरो के एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यवसायी थे। उन्होंने व्यापार जगत के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजय सिंह, बैजू मालाकार, मो जावेद खान, संतोष भगत, विनोद चौरसिया, अंजन चटर्जी, अंकित गोयल, राहुल केटी सहित बाजार के अनेक गणमान्य लोग थे। इधर, अनपति द...