Bokaro News: फुसरो में आज दिव्यांगों के लिए शिविर
बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: फुसरो। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति बेरमो शाखा फुसरो द्वारा 18 जुलाई को विशेष राहत शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर नया रोड रोड में एबी सिंह पेट्रोल पंप के पास स्थित कार्यालय में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगों की पहले जांच की जाएगी, जिसके बाद उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, वॉकर और अंधे की छड़ी पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएगी। समिति के संयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंदों इस शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.