Bokaro News: फुसरो नगर परिषद में श्रद्धांजलि सभा
बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: वार्ड संख्या 8 से तीन बार पार्षद रहे पूर्व वार्ड पार्षद आजाद नोनिया के असामयिक निधन पर बुधवार को फुसरो नगर परिषद कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी राजीव जी, अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणू देवी के अलावा विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, पूर्व पार्षदगण, समाजसेवी राजू कुमार दिगार, नगर परिषद के कर्मचारियों, सफाई मित्रों और चालकों ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने स्व आजाद नोनिया के सामाजिक योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.