बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: फुसरो नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद आजाद चौहान का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे वार्ड संख्या 8 मकोली से तीन बार वार्ड पार्षद रह चुके थे। उनके निधन की खबर फैलते ही फुसरो-बेरमो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज चल रहा था। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे लोकप्रिय थे। निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...