बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: फुसरो बाजार निवासी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के सक्रिय सदस्य के साथ-साथ मृदुभाषी, समाजसेवी एवं धार्मिक आयोजनों में सदैव बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने वाले अमित कुमार राईका ऊर्फ पिंटू राईका का बीते बुधवार की रात असामयिक निधन हो गया। अंतिम संस्कार गुरुवार को हिन्दुस्तान पुल के नीचे दामोदर नदी तट पर किया गया। वहीं पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, विक्रम पांडेय, कांग्रेस के कृष्ण कुमार चांडक के अलावा काफी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने भी दुख जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...