बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: श्री दुर्गा पूजा समिति बैंक मोड़ फुसरो की बैठक संरक्षक दयानंद बरनवाल की अध्यक्षता में की गई। कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने गत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा दिया जिसकी सम्पुष्टि सर्वसम्मति से की गई। वहीं आगामी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इस वर्ष विद्युत स्वचालित प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा जिसमें मां दुर्गा तथा महिषासुर के बीच युद्ध और महिसासुर के वध की झांकी दिखाई जाएगी। गठित पूजा समिति में संरक्षक दयानंद बरनवाल केदार सिंह व महारुद्र सिंह, अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, रवि छाबड़ा, राजेश गुप्ता, मनोज शर्मा व मनोज सिंह, सह सचिव शंभू यादव व धर्मेंद्र सिंह, मेला प्रभारी मनोज शर्मा, चंदा प्रभारी घनश्याम प्रसाद, भरत वर्म...