Bokaro News: फुदनीडीह सब स्टेशन में ब्रेकडाउन व बार-बार ट्रिपिंग की समस्या, कई इलाकों में बिजली रही गुल
बोकारो, जुलाई 5 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास के फुदनीडीह सब स्टेशन में ब्रेकडाउन और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। शनिवार रात से सब स्टेशन में मेन लाईन में फाल्ट को लेकर कटौती हुई जो रविवार शाम तक भी सामान्य नहीं हो सकी है। अत्यधिक लोड और हाल ही में आंधी-बारिश के कारण सिस्टम चरमराने से चिराचास, गांधाजोड़, डुमरजोड़, अदमडीह, चिकिसिया, भूतनाथ मंदिर से सटे इलाकों में घंटों बिजली गुल रह रही। पिछले कुछ वर्षों में चिरा चास क्षेत्र में अपार्टमेंट कल्चर बढ़ने से उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी हो गई है, लेकिन क्षमता नहीं बढ़ने से भूतनाथ और गंधाजोड़ फीडर पर भारी दबाव रहता है। पुरानी और जर्जर तारों के कारण बार-बार ब्रेकडाउन होता है। इस बाबत विभाग के ईई से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 हजार वोल्ट लाईन में फाल्ट से समस्या हुई है, जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.