बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट भंडारीदह के प्रशासनिक भवन परिसर में गुरुवार को महाप्रबंधक मानव संसाधन आलोक सिंह की मौजूदगी में विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड श्रमिक संघ एवं फायर ब्रिक्स यून्सूलेशन मजदूर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गई।

मांगें और प्रस्ताव झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव अखिलेश महतो ऊर्फ राजू ने कहा कि कंपनी के नियमानुसार सीएसआर योजना के तहत अलारगो, तारमी व तुरियो पंचायत में विकास के कार्य को गति प्रदान करें। साथ ही कोरोना काल से बंद स्कूल बस को फिर से आसपास के ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए सुविधा उपलब्ध कराएं। महाप्रबंधक ने भरोसा दिलाया की छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल आने-जाने हेतू सुविधा बहाल करने की पुरजोर कोशिश होगी।

क्वार्टर लीज और हाई मास्ट लाइट वहीं सेल रिफैक्ट्रीज के मजदूरों के लिए क...