बोकारो, अक्टूबर 30 -- चास में सड़क और नाली निर्माण Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत निगम के प्रत्येक वार्ड में लगभग 500 फीट सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। योजना के तहत चयनित एजेंसियों के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे लंबे समय से जर्जर सड़कों और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे मोहल्लों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। निगम की ओर से वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सड़क और नाली निर्माण की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत अलग-अलग वार्डों में विकास कार्यों का शिलान्यास भी सिलसिलेवार तरीके से किया जा रहा है। खासकर वैसे मोहल्लों में निर्माण कार्य कराया जाएगा, जहां सड़कें जर्जर हैं और नालियों के अभा...