Bokaro News: प्रखंड परिसर में किसानों के बीच मक्का व मूंग वितरित किया गया
बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: प्रखंड परिसर में खरीफ फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच मक्का एवं मूंग बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक पुत्र मुकेशकांत उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। किसानों से मोटे अनाज मक्का व मूंग की खेती कर उत्पादन बढ़ाने की अपील की गई। इस दौरान लगभग 250 किसानों को मूंग तथा 175 किसानों को मक्का बीज वितरित किया गया। बीज की मात्रा सीमित होने के कारण विभाग ने कतारबद्ध तरीके से वितरण कराया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद, बीटीएम हर्षवती लंगूर, एटीएम मिनाज अंसारी, हनीफ अंसारी, नरेश भगत सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.